रश्मिका विजय की ट्विनिंग ने बढ़ाई चर्चाएं, फैंस बोले न्यू ईयर प्लान एक साथ?

एक बार फिर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक जैसी हुडी पहने देखा गया, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं।

न्यू ईयर साथ मनाने की चर्चा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क्रिसमस और न्यू ईयर 2026 की छुट्टियां साथ बिताने के लिए विदेश रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान विजय ग्रे रंग की हुडी और अपनी पसंदीदा बीनी कैप में नजर आए, जबकि रश्मिका ब्लैक आउटफिट में दिखीं।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

रश्मिका ने एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “अब छुट्टियों का समय!” इसके बाद उन्होंने छुट्टी के डेस्टिनेशन से एक बड़े क्रिसमस ट्री के पास अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तस्वीरों में रश्मिका मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं और कैप्शन में लिखा, “मेरी क्रिसमस मेरे प्यारे दोस्तों।”

फैंस ने गौर किया कि रश्मिका की हुडी विजय देवरकोंडा की पुरानी हुडी से काफी मिलती-जुलती है, जिसे वे अक्सर पहनते नजर आते हैं। इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने सवाल उठाया कि विजय कहां हैं, तो कुछ ने उनकी बीनी कैप की ओर भी इशारा किया।

लंबे समय से चर्चा में है जोड़ी

रश्मिका और विजय की जोड़ी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली है और फरवरी 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों कलाकार इससे पहले गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button