स्कूल छात्र को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती; डॉक्टरों ने 13 टांके लगाए

अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 12वीं के छात्र पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान छात्र के सिर की नस कट गई। करीब 2 घंटे तक ऑपरेशन चला। सिर पर 13 टांके भी आए। बाद में हमला करने वालों की पहचान उसी गांव के युवकों के रूप में हुई।
घायल छात्र 12वीं क्लास में पढ़ता है। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह स्कूल जा रहा था। रास्ते में नकाबपोश चार बदमाशों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में छात्र लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
13 टांके आए
छात्र की हालत गंभीर होने के कारण करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया गया, जिसमें 13 टांके लगाए गए। जिला अस्पताल में ऑपरेशन कर इलाज किया गया। अभी अस्पताल में भर्ती है।
हमला करने वाले युवकों की हुई पहचान
घायल छात्र के पिता ने बताया- हमला करने वाले दो युवक गांव के मानव और जफर हैं। इनकी पहचान हुई है। दो की पहचान होना बाकी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





