मासूम का लिवर जोधपुर में सफल ट्रांसप्लांट, किडनी को विमान से दिल्ली भेजा गया

मौत भी जब किसी के लिए जिंदगी बन जाए, तो वह मिसाल बन जाती है। बालोतरा जिले की गिड़ा तहसील के 5 साल के मासूम भोमाराम ने ब्रेन डेड होने के बाद भी दो लोगों को नया जीवन दिया। परिजनों के साहसिक और मानवीय फैसले से उसके अंगों का दान किया गया।

भोमाराम की 14 दिसंबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पहले उसे गिड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर AIIMS जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बच्चे को ब्रेन डेड घोषित किया।

डॉक्टरों की सलाह पर पिता भैराराम और परिवार ने अंगदान का बड़ा फैसला लिया। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बच्चे का लिवर जोधपुर एयरपोर्ट से विमान के जरिए दिल्ली भेजा गया, जहां उसका ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं, किडनी का सफल ट्रांसप्लांट जोधपुर में ही किया गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस निर्णय से उन्हें बेटे पर गर्व है। अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एम्स प्रशासन ने बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, इस अंगदान से दो गंभीर मरीजों को नया जीवन मिल सका है और यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button