उत्तर भारत की ठिठुरन का असर राजस्थान पर, कई जिलों में तापमान लुढ़का

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। शुक्रवार को राज्य में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीकर, अलवर, फतेहपुर सहित 10 से अधिक शहरों में इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर-फलोदी को छोड़कर लगभग सभी शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। सीकर और टोंक जिले के लिए 15 और 16 नवंबर को शीतलहर (कोल्ड-वेव) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे का तापमान
- फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5°C और नागौर में 5.8°C दर्ज हुआ।
- सीकर में 6°C, सिरोही 8°C, दौसा 6.9°C, करौली 8.7°C, बारां 9.5°C, झुंझुनूं 9.3°C, चूरू 8.2°C और अलवर 8.5°C रहा।
- अजमेर 10.5°C, जयपुर 12.6°C, जोधपुर 11.1°C, उदयपुर 12°C, बीकानेर व जैसलमेर 13°C, गंगानगर 10.6°C दर्ज हुआ।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे
राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30°C से कम रहा।
सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 33.4°C दर्ज किया गया।
बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और फलोदी में भी तापमान 30°C के आसपास रहा।
शीतलहर का अलर्ट
15 और 16 नवंबर को टोंक व सीकर जिले में सुबह-शाम कोल्ड-वेव का असर रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।





