अलवर-तिजारा रोड पर हादसा NIET कॉलेज के सामने जरख की मौत

अलवर-तिजारा रोड पर NIET कॉलेज के बाहर बुधवार दोपहर एक जरख सड़क पर पड़ा मिला। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जरख की मौत हो गई। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग रुके और मृत जरख को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी राजू यादव ने बताया कि जरख अचानक हाईवे पर आया और कार की चपेट में आ गया। इसके बाद वनकर्मियों को सूचना दी गई और वन विभाग की टीम ने मृत जरख को सुरक्षित उठाया।

स्थानीय लोग इसे पहले लेपर्ड या टाइगर समझ बैठे थे, लेकिन वन विभाग ने स्पष्ट किया कि यह जरख है, जो आमतौर पर खेत और पहाड़ी क्षेत्रों में घूमता है।

Related Articles

Back to top button