सेल्समैन समेत कई युवकों ने ग्राहक को पीटा, ठेके पर हंगामे का वीडियो आया सामने

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में भगत सिंह चौराहे के पास शराब ठेके पर मंगलवार रात एक युवक को लात-घूसों और लाठी से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने शराब खरीदने के लिए सेल्समैन को पैसे दिए थे, लेकिन न तो शराब मिली और न ही पैसे लौटाए गए। जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो सेल्समैन ने पांच-छह साथियों को बुलाकर उस पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जोधपुर निवासी कंपनी के अधिकारी महावीर चौधरी ने बताया कि उनका कर्मचारी महेंद्र सिंह मंगलवार रात करीब 8 बजे भगत सिंह सर्किल के पास स्थित शराब ठेके पर गया था। सेल्समैन ने शराब मिलने की बात कहकर उससे पैसे मंगवाए, लेकिन बाद में शराब देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर ठेके के सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेंद्र पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर दिया।

घायल युवक को उसके साथियों ने प्राथमिक उपचार दिलाकर कमरे पर पहुंचाया। मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button