राजगढ़ में बोलेरो-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

राजगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव में रविवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, मोतीवाड़ा निवासी शैलेंद्र (22) अपने साथी शैलेश सिंह के साथ गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो और बाइक को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button