मिठाई के सैंपल लिए, दुकानदारों को हाइजीन नियमों का पालन करने की चेतावनी

खैरथल जिले के हरसोली कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले विशेष अभियान चलाया। जिला कलेक्टर किशोर कुमार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर बस स्टैंड और मिठाई दुकानों की सफाई और गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान चार प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए। जांच में यदि मिठाई ‘सब-स्टैंडर्ड’ पाई गई, तो 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, असुरक्षित पाए जाने पर 6 महीने की जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना भी संभव है।

त्योहारी सीजन के मद्देनजर सभी दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। विभाग की टीम में महिपाल सिंह, सुभाष सिंह और रमेश शामिल रहे। प्रशासन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button