बीमा के लिए 25 हजार की मांग, न देने पर सरिए से हमला कर पैर तोड़ा

अलवर शहर में गाड़ी के बीमा को लेकर विवाद के दौरान एक युवक का पैर तोड़ दिया गया। घायल युवक मनवीर नौगांवा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना एनईबी थाना क्षेत्र में नमन होटल के पास हुई।
घायल मनवीर ने बताया कि उसने करीब 15 महीने पहले नमन होटल के पास से छोटेलाल से किस्तों पर गाड़ी खरीदी थी। शनिवार को वह अपनी गाड़ी का बीमा करवाने छोटेलाल के पास आया। छोटेलाल ने बताया कि गाड़ी का बीमा खत्म हो गया है और दुबारा करवाना होगा।
बीमा कराने के नाम पर 25 हजार रुपए मांगे जाने पर मनवीर ने विरोध किया। इसके बाद छोटेलाल ने सरिए से हमला कर दिया, जिससे मनवीर का पैर फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।





