CCTV खंगालने में जुटी पुलिस, आपसी रंजिश में फायरिंग की आशंका

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात आटा चक्की पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। चुंगी के पास दो बाइक सवार युवक अचानक आटा चक्की पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना शनिवार रात करीब 7:30 बजे भूरा सिद्ध इलाके में हुई। एडिशनल एसपी शरण कांबले गोपीनाथ, सीओ सिटी अंगद शर्मा और थाना प्रभारी रामेश्वर लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह आपसी रंजिश या पुराना विवाद बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

एडिशनल एसपी शरण कांबले ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button