खैरथल में गहलोत की जनसभा, भाजपा पर फर्जी वोटिंग के आरोप के बीच राजनीतिक हलचल

टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार खैरथल का नाम बदलने और जिला मुख्यालयों में फेरबदल कर रही है, जिससे स्थानीय जनता लगातार प्रदर्शन कर रही है। इस मुद्दे पर शनिवार को खैरथल में जनसभा होगी। पूर्व सीएम अशोक गहलोत सुबह 10 बजे अलवर पहुंचेंगे और 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

फर्जी वोटिंग के आरोप

  • भंवर जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि रामगढ़ उप चुनाव में हरियाणा से फर्जी वोटर बुलाकर स्थानीय वोट कटवाए गए।
  • मालवीय नगर में आयोजित ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान में उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में मृत लोगों के नाम से वोट डालकर चुनाव जीत रही है।
  • जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब हर बूथ पर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और अलवर में बड़ा खुलासा करेगी।

Related Articles

Back to top button