चौकी में बवाल पर सीएम ने जताई चिंता, कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान

देहरादून में सोमवार रात सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में चौकी में बवाल की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहारों के बीच अशांति फैलाने के पीछे वही ताकतें हैं जो मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं।

सीएम ने कहा, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को ऐसी ताकतें पचा नहीं पा रही हैं। अगर आप किसी का सम्मान करते हैं, तो वह सम्मान आपके आचरण में दिखना चाहिए। जो भी अराजकता फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने बताया कि भीड़ से एक नाबालिग पकड़ा गया, जिसके हाथ में धारदार हथियार थे और जो धार्मिक नारे लगाते हुए किसी घर में घुसकर हमला करने की कोशिश कर रहा था।

प्रदेश में किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरता और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे उपद्रवियों के लिए सख्त कानून लागू है। पुलिस ने अपना काम सख्ती से किया है और सरकारी व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की पूरी वसूली की जाएगी।

Related Articles

Back to top button