जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: अलवर में फायरिंग, बुजुर्ग और बेटा घायल

अलवर के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव मीणा का बास तिगरिया में बुधवार देर शाम खेत की डोल (मेड़) के विवाद में फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान 65 वर्षीय किशोर पुत्र रेवड़ा घायल हो गए। गोली उनके सिर के ऊपर, आंख के पास से छूकर निकली। घायल बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशोर ने बताया कि उनका खेत लोकेश के खेत के पास है और दो दिन पहले लोकेश ने उनके खेत की डोल पर हल चला दिया था। इस पर उनका लोकेश से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में लोकेश अपने 6 से 7 साथियों के साथ घर में घुसा और छत पर चढ़कर तीन राउंड फायरिंग की।

किशोर ने हमलावरों की पहचान सचिन पुत्र लोकेश, रिंकू पुत्र लोकेश, ऋतिक पुत्र रामावतार सहित 6–8 लोगों के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button