एशा देओल के पूर्व पति भरत को मिला नया जीवनसाथी? तस्वीरें शेयर कर बताया परिवार का हिस्सा

अभिनेत्री एशा देओल संग तलाक के बाद उनके पूर्व पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी को फिर से प्यार हो गया है। भरत ने सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बताया है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जानिए पूरी खबर।

 

एशा देओल के पूर्व पति ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
एशा देओल से तलाक के बाद उनके पूर्व पति भरत तख्तानी ने हाल ही में मेघना लखानी नाम की महिला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “मेरे परिवार में आपका स्वागत है”, जबकि मेघना ने साथ में अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “यात्रा यहीं से शुरू होती है।’ उनकी पोस्ट से पता चला कि यह तस्वीर मैड्रिड, स्पेन में ली गई थी।

मस्ती मूड में दिखे भरत
तस्वीरों में, भरत तख्तानी मेघना लखानी के साथ क्यूट पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। दोनों कैज़ुअल ड्रेस में शहर में नाइट आउट का आनंद लेते दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीर में दोनों खिलखिलाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कब हुआ था एशा देओल-भरत का तलाक?
एशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी कर ली थी। लगभग 12 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद दोनों के बीच अनबन हुई और इन्होंने अलग रहने का फैसला लिया। फिर 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों की दो बेटियां हैं, राध्या और मिराया। हालांकि, आपको बताते चलें कि दोनों के बीच सुलह की खबरें आई थीं, लेकिन अंतत: दोनों अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button