‘भारत ने बनाई फरारी जैसी अर्थव्यवस्था, दूसरा अब भी मलबे का डंपर..’ राजनाथ का पाकिस्तान पर हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों देशों को एक ही समय पर आजादी मिली। एक देश ने मेहनत, सही नीतियों और दूरदर्शिता से फरारी जैसी अर्थव्यवस्था बनाई, जबकि दूसरा देश अब भी मलबे के डंपर जैसा है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बयान का हवाला देते हुए यह बात कही।

राजनाथ सिंह ने कहा, मैं आपका ध्यान हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के दिए एक बयान की ओर दिलाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भारत एक फरारी जैसी चमचमाती मर्सिडीज है, जो हाइवे पर तेजी से दौड़ रही है और हम एक बजरी से भरा डंप ट्रक हैं। अगर ये ट्रक उस कार से टकरा जाए, तो नुकसान किसका होगा? भारत की अर्थव्यवस्था एक मर्सिडीज और फरारी की तरह हाइवे पर दौड़ रही है। यह मैंने नहीं कहा, उन्होंने खुद कहा। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था एक मलबे से भरे डंपर जैसी है। अब इसका जवाब आप लोग खुद जानते हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री आगे कहा, असीम मुनीर को उनके इस बयान के लिए पाकिस्तान और दुनियाभर में भी खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने कहा कि जब दो देशों को एक ही समय पर आजादी मिली और एक देश ने मेहनत, सही नीतियों और दूरदर्शिता से फरारी जैसी अर्थव्यवस्था बनाई, जबकि दूसरा देश अब भी डंपर की हालत में है, तो ये उनकी अपनी नाकामी है।

उन्होंने कहा, मैं असीम मुनीर के इस बयान को केवल ट्रोल करने लायक मजाक नहीं समझता, बल्कि इसे एक ‘स्वीकारोक्ति’ मानता हूं। अगर हम इस बयान के पीछे छिपे गंभीर संकेत को नजरअंदाज करते हैं, तो यह हमारे लिए चिंता का विषय बन सकता है। अगर हम इस चेतावनी को गंभीरता से लें और पहले से तैयारी करें, तो भारत ऐसे किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

‘वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर सकता है भारत’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज जब दुनिया के कई देश वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) की बाधाओं से बुरी तरह प्रभावित हैं, तब भारत इन सप्लाई चेन को मजबूत करने में मदद कर सकता है। आज दुनिया के बड़े देश ‘चाइना प्लस’ की बात कर रहे हैं। मैं आपसे पूछता हूं, भारत के अलावा ऐसा कौन-सा देश है जो यह काम कर सकता है? मुझे पूरा भरोसा है कि जब आप इसका जवाब ढूंढेंगे तो कहेंगे यह काम केवल भारत ही कर सकता है।

विदेशी कंपनियों से की भारत में निवेश की अपील
सिंह ने कहा, मैं सभी विदेशी कंपनियों और निवेशकों से अपील करता हूं कि वे भारत के जीवंत रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आएं और निवेश करें। हम आपको हर जरूरी मंजूरी देंगे और पूरा सहयोग भी देंगे। हमारा ‘मेक इन इंडिया’ केवल भारत तक सीमित नहीं है। जब आप भारत में बनाएंगे, तो आप पूरी दुनिया के लिए बनाएंगे। भारत की सोच विकास और शांति पर आधारित है। हमारे लिए खुद का विकास काफी नहीं, बल्कि सामूहिक विकास ज्यादा जरूरी है।

Related Articles

Back to top button