प्रेमी ने कहा जान भी दे सकता हूं, प्यार के लिए नदी में कूदने लगा तभी हुआ यह

अलीगढ़: फोन पर प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो ? इस पर प्रेमी ने कहा कि मैं तुम्हारे लिए जान भी दे सकता हूं। प्रेमिका ने कहा तो करके दिखाओ। प्रेमी उस समय नदी के पुल पर खड़ा था। अपने प्यार को साबित करने के लिए वह वहां से नदी में कूद ही रहा था कि पुलिस वालों ने उसे रोक लिया।

अलीगढ़ के गंगीरी थाना अंतर्गत नीम नदी पुल पर 18 अगस्त को एक युवक प्रेमिका के कहने पर कूदने पहुंच गया। फोन पर बात करते हुए वह नदी में कूदने वाला था कि इस बीच उसे पुलिस ने पकड़ा लिया।

यह है मामला
थाना पुलिस की एक टीम दोपहर को चेकिंग कर गांव मलसई से लौट रही थी। पुलिस कर्मियों ने रास्ते में नीम नदी पुल पर खड़े एक युवक को देखा, उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। उसे अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने खुद को कासगंज क्षेत्र का निवासी बताया है। युवक ने पुलिस को बताया है कि वह एक युवती से प्रेम करता है। प्रेम को साबित करने व युवती के कहने पर वह नदी में कूदने वाला था। पुलिस ने युवक को समझा- बुझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button