6 शिक्षा मंत्रालय ने IIT दिल्ली के निदेशक पद के लिए मांगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) के निदेशक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2026 तक अपना आवेदन शिक्षा मंत्रालय को पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

निदेशक पद के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ पिछली डिग्री में प्रथम श्रेणी या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी संस्थान अथवा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा प्रशासनिक कार्य का अनुभव और पीएचडी छात्रों के मार्गदर्शन का अनुभव भी आवश्यक है।

योग्यता एक नजर में

  • पीएचडी की डिग्री अनिवार्य।
  • पिछली डिग्री में प्रथम श्रेणी या समकक्ष योग्यता।
  • प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव।
  • कम से कम पांच वर्ष का प्रशासनिक अनुभव।
  • पीएचडी छात्रों के मार्गदर्शन का अनुभव।
  • उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड।

कितना मिलेगा वेतन?

IIT दिल्ली के निदेशक पद के लिए 2.25 लाख रुपये प्रति माह का निश्चित वेतन निर्धारित है। इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। निदेशक संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रमुख के रूप में जिम्मेदारियां संभालेंगे।

उम्र को लेकर क्या है शर्त?

अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की अंतिम तारीख को उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से कम होना वांछनीय है। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 31 अक्तूबर 2026 तक मंत्रालय में पहुंचाना होगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन और जरूरी दस्तावेज पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए शिक्षा मंत्रालय को भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर 2026 है।

आवेदन और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में देखी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button