बर्थडे पर सफेद ड्रेस में छाईं मलाइका अरोड़ा, मुस्कुराते हुए काटा केक और खिंचवाई तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों और फैंस की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, मलाइका ने पैपराजी के साथ भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पैपराजी के साथ काटा केक
सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके सामने तीन केक रखे हुए दिखाई देते हैं। अभिनेत्री केक काटकर पैपराजी के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां साझा करती हैं और इस खास मौके पर सभी का शुक्रिया अदा करती हैं।
इसके बाद मलाइका कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी सोशल मीडिया पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
डांस नंबर्स से मिली खास पहचान
मलाइका अरोड़ा को फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी खास पहचान मिली है। उन्होंने कई लोकप्रिय गानों में शानदार डांस किया है। इनमें फिल्म ‘दिल से’ का ‘छैया छैया’, ‘दबंग’ का ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘हाउसफुल 2’ का ‘अनारकली डिस्को चली’ जैसे गाने शामिल हैं।
‘छैया छैया’ में उनके डांस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा मलाइका ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस और रियलिटी शोज में जज की भूमिका भी निभा चुकी हैं। अपने अंदाज और फिटनेस को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।





