शिवा शर्मा मर्डर केस: नेपाल पहुंचते ही बंद हुए भारतीय मोबाइल नंबर, श्रद्धा दुबे की तलाश में नए सुराग खंगाल रहीं एजेंसियां

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी यूट्यूबर दिलशाद उर्फ आतिफ (30) की उत्तराखंड के कलियर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव होटल के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच साल पहले हुआ था निकाह

जानकारी के अनुसार, दिलशाद उर्फ आतिफ गांव निराना निवासी इरशाद का पुत्र था। उसका निकाह करीब पांच साल पहले मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू में हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी की किसी अन्य युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी। आरोप है कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। फिलहाल वह उसके साथ बंगलूरू में रह रही थी।

कलियर के होटल में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, दिलशाद बुधवार को उत्तराखंड के कलियर पहुंचा था। बृहस्पतिवार सुबह होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद से दिलशाद मानसिक तनाव में था, ऐसा ग्रामीणों का कहना है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

नई मंडी के सीओ राजू साव ने बताया कि यूट्यूबर दिलशाद के कलियर स्थित होटल में आत्महत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button