महिला क्रिकेट: इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत की तीनों टीमें घोषित, जानें किसे मिली कप्तानी और कौन-कौन शामिल

भारत ए और इंग्लैंड ए की महिला टीमों के बीच घरेलू मैदान पर होने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीनों प्रारूपों की टीमों का एलान कर दिया है। सीमित ओवरों यानी टी20 और वनडे मुकाबलों में अनुष्का शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि एकमात्र बहुदिवसीय मुकाबले में मीनू मणि को टीम की कमान सौंपी गई है। इस सीरीज के मुकाबले पुणे और मुंबई में खेले जाएंगे।

पुणे और मुंबई में होंगे मुकाबले

सीरीज की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। भारत ए और इंग्लैंड ए के बीच पहला टी20 मुकाबला 30 नवंबर को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 3 और 6 दिसंबर को इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी।

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 8, 11 और 14 दिसंबर को होंगे। इसके बाद 19 दिसंबर से इसी मैदान पर एकमात्र बहुदिवसीय मुकाबला शुरू होगा।

श्रेयंका पाटिल को तीनों टीमों में जगह

भारतीय ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को टी20, वनडे और बहुदिवसीय तीनों टीमों में शामिल किया गया है। उनके साथ बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को भी टी20 टीम में जगह मिली है। वहीं, बहुदिवसीय टीम में शुभा सतीश को शामिल किया गया है। शुभा ने 2023-24 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2024-25 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खेली थीं।

भारत ए की टी20 टीम

टी20 टीम में वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, सैनिका चालके, अनुष्का शर्मा (कप्तान), निकी प्रसाद, जी कमलिनि (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), मीनू मणि (उपकप्तान), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल और काशवी गौतम को शामिल किया गया है।

वनडे टीम में ये खिलाड़ी शामिल

वनडे मुकाबलों के लिए घोषित टीम में वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, प्रिया पूनिया, अनुष्का शर्मा (कप्तान), निकी प्रसाद, जी कमलिनि (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), मीनू मणि (उपकप्तान), तेजल हसबनीस, श्रेयंका पाटिल, अमीषा बहुखंडी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत और काशवी गौतम को जगह मिली है।

बहुदिवसीय मुकाबले के लिए टीम

एकमात्र बहुदिवसीय मुकाबले में मीनू मणि भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि तेजल हसबनीस उपकप्तान होंगी। इस टीम में शुभा सतीश, प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, पूर्वाजा वर्लेकर, हेनरीएट्टा परेरा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुखंडी, हैप्पी कुमारी और शबनम शकील को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button