सीएम योगी ने 912 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पुलिस विभाग में मिली सरकारी नौकरी; लोकभवन में हुआ कार्यक्रम

प्रयागराज के धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट में उपनिरीक्षक की पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कानपुर निवासी कंचन सिंह (33) के रूप में हुई है। वह हाईकोर्ट में अधिवक्ता थीं। घटना से पहले उनकी अपने पति उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। पुलिस फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए जांच कर रही है।
वीडियो कॉल के बाद पति ने पड़ोसी को किया फोन
कंचन सिंह अपने पति जितेंद्र सिंह के साथ पारस ग्रीन अपार्टमेंट के नौवें तल स्थित फ्लैट में रहती थीं। शनिवार देर रात जितेंद्र सिंह ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गए थे, जबकि कंचन घर पर अकेली थीं।
रात में दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान कंचन ने कथित तौर पर ऐसी बात कही, जिससे जितेंद्र सिंह चिंतित हो गए। उन्होंने तत्काल एक पड़ोसी को फोन कर फ्लैट में जाकर कंचन को देखने और मदद करने के लिए कहा।
कुछ देर बाद जितेंद्र सिंह भी अपार्टमेंट पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने के बाद कंचन को कमरे में फंदे पर लटका पाया गया।
सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
धूमनगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कंचन की पति से हुई आखिरी बातचीत, मोबाइल फोन और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
पुलिस जांच और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।





