सफलता के बाद मेकर्स ने किया नई फिल्म का एलान, अब इस संत की कहानी से रूबरू होगा सिनेमा

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। सोमवार को घोषित की गई इस फिल्म का नाम ‘राम बोला’ रखा गया है। फिल्म की कहानी महान संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी।

विशाल चतुर्वेदी करेंगे निर्देशन

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन करने वाले विशाल चतुर्वेदी ही ‘राम बोला’ का निर्देशन करेंगे। फिल्म की कहानी भी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है। वहीं, फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा।

तुलसीदास की विरासत पर होगी फिल्म

मेकर्स के मुताबिक, ‘राम बोला’ में गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और उनकी विरासत को दिखाया जाएगा। फिल्म में उनकी महान रचनाओं और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद इसी टीम की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button