भारी बारिश के बीच यूपी में स्कूलों पर लगा ब्रेक, कक्षा 12 तक अवकाश घोषित; पढ़ें डीएम का आदेश

रामनगरी अयोध्या में भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के मुताबिक, अवकाश जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में शुक्रवार को कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

प्रशासन ने बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही को ध्यान में रखते हुए एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएलएड परीक्षा में नहीं होगा बदलाव

जिन विद्यालयों में डीएलएड की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वहां परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रधानाचार्यों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button