ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म से जुड़ा जोहरान ममदानी का परिवार: मां ने ही दिया था इरफान को ब्रेक

न्यूयॉर्क शहर को उसका नया मेयर मिल गया है। जोहरान ममदानी ने इतिहास रच दिया है। वह न केवल न्यूयॉर्क के सबसे कम उम्र के मेयर बने हैं, बल्कि शहर के पहले मुस्लिम मेयर भी हैं। जोहरान, भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं। मां की तरह बेटे ने भी अपनी मेहनत से पहचान बनाई है। मीरा नायर ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

कहां हुआ जोहरान ममदानी का जन्म

फिल्ममेकर मीरा नायर ने साल 1977 में फोटोग्राफर मिच एपस्टिन से शादी की थी, लेकिन 1991 से पहले उनका तलाक हो गया। बाद में मीरा की मुलाकात पॉलिटिकल साइंटिस्ट महमूद ममदानी से हुई। अपनी फिल्म मिसिसिपी मसाला की रिसर्च के दौरान मीरा युगांडा गई थीं, जहां दोनों की मुलाकात हुई। 1991 में उन्होंने शादी की और इसी शादी से जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ। अब जोहरान न्यूयॉर्क के नए मेयर बनने के कारण सुर्खियों में हैं।

मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ ऑस्कर में हुई थी नॉमिनेट

जोहरान ममदानी की मां मीरा नायर ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्में बनाईं। उनकी फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ (1988) ने इरफान खान को पहला मौका दिया था। इसमें इरफान ने एक लेटर लिखने वाले व्यक्ति का किरदार निभाया था। यह फिल्म ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी। साथ ही बाफ्टा, गोल्डन ग्लोब और फिल्मफेयर जैसे कई अवॉर्ड्स में भी नामांकन मिला था।

मीरा नायर की अन्य चर्चित फिल्में

‘सलाम बॉम्बे’ के अलावा मीरा नायर ने मानसून वेडिंग, वेनिटी फेयर, द नेमसेक, द पेरज़ फैमिली, एमेलिया और क्वीन ऑफ कैट्वे जैसी फिल्में बनाईं। द नेमसेक में इरफान खान और तब्बू ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

Related Articles

Back to top button