भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित, अखिलेश यादव ने बताया कानून-व्यवस्था का विफलतम प्रयास

लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला अपराधों पर योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े दिखा रहे हैं कि महिलाएं राज्य में असुरक्षित हैं और भाजपा अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न और अन्याय लगातार बढ़ रहे हैं। नौ साल के शासन में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला है, जबकि इन विभागों का मकसद जनता को सुविधाएं और सुरक्षा देना होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button