वरुण धवन बोले बॉर्डर 2 सिर्फ फिल्म नहीं, देशभक्ति का एहसास है

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से पहले वरुण धवन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब वरुण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने अनुभव साझा किए हैं।

वरुण धवन ने फिल्म की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘बॉर्डर 2’ ने उन्हें उनकी सीमाओं तक पहुंचा दिया। इस फिल्म ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बदला, चोटें लगीं, निजी जीवन में बदलाव आया और काम के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ी। उन्होंने कहा कि वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब दर्शक फिल्म देखेंगे।

ट्रोलिंग पर क्या बोले वरुण?

ट्रोलिंग को लेकर वरुण धवन ने कहा कि वह शोर मचाने में यकीन नहीं रखते, बल्कि अपने काम को बोलने देते हैं। उनके मुताबिक असली जवाब फिल्म की रिलीज के बाद मिलेगा।

निर्माता निधि दत्ता ने की तारीफ

फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने वरुण की अदाकारी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अगर ट्रेलर में वरुण ने चौंकाया है, तो फिल्म में वह और भी ज्यादा सरप्राइज देंगे।

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button