मुद्दा राज्यसभा में पहुंचा, सरकार से एयरलाइन की जवाबदेही तय करने की मांग

इंडिगो ने पिछले दो दिनों में करीब 500 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ान रद्द होने का मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में भी उठा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शून्यकाल में चिंता जताते हुए कहा कि एयरलाइन के बढ़ते एकाधिकार का असर आम लोगों के साथ सांसदों पर भी पड़ रहा है।

तिवारी ने बताया कि बड़ी संख्या में सांसद साप्ताहांत पर घर जाने और सोमवार को संसद लौटने के लिए टिकट बुक कर चुके थे, लेकिन उड़ानें रद्द होने से उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं।

उन्होंने सरकार से पूछा कि जिस नियम के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है, उस पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं और समस्या का समाधान कब तक होगा। उन्होंने मंत्री से सदन को विस्तृत जानकारी देने की मांग भी की।

उनके सवाल पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया कि सरकार मामले की जांच कर रही है। रिजिजू ने बताया कि सदन में आने से पहले उन्होंने विमानन मंत्री से बात की है और एयरलाइन की तकनीकी दिक्कतों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की स्पष्ट जानकारी सदन और आम नागरिकों दोनों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button