सिद्धारमैया का बयान: अगर आलाकमान चाहे तो 5 साल तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहूंगा

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान के फैसले के अधीन हैं और अगर पार्टी नेतृत्व चाहे तो वह पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
राज्य में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं, ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे “नवंबर क्रांति” के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच सिद्धारमैया लगातार दोहराते रहे हैं कि वे अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे और सरकार स्थिर है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान फिलहाल किसी बदलाव के मूड में नहीं है और 2026 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रह सकती है।





