रोहित शेट्टी ने खोली तान्या मित्तल की पोल, कैमरे पर पकड़ा गया बड़ा झूठ

बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों की क्लास लेते हुए कई खुलासे किए। सबसे ज्यादा फोकस तान्या मित्तल और प्रणीत मोरे पर रहा। रोहित ने एक खास टास्क कराया, जिसमें प्रतियोगियों को करंट बेल्ट पहनाई गई। सवालों पर झूठ बोलने पर उन्हें हल्का झटका दिया जाता था। इसी टास्क के दौरान तान्या और प्रणीत दोनों सुर्खियों में आ गए।
तान्या मित्तल की ‘दुबई ट्रिप’ निकली झूठी
शो में एंट्री के वक्त तान्या मित्तल ने दावा किया था कि वह बकलावा मिठाई खाने के लिए दुबई जाती हैं। यह बात सोशल मीडिया और शो में खूब चर्चा में रही।
लेकिन रोहित के टास्क के दौरान सच सामने आ गया। तान्या ने खुद स्वीकार कर लिया कि उनका दुबई जाकर बकलावा खाने वाला दावा झूठा था।
जैसे ही बेल्ट ने झटका दिया, उनकी पोल खुल गई और सेट पर मौजूद सभी चौंक गए।
प्रणीत से रोहित ने कहा—‘सलमान, शाहरुख और अजय का बदला लेगा तेरा शेट्टी’
आगे रोहित शेट्टी ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे से बात की।
दरअसल, प्रणीत अपने कॉमेडी एक्ट में सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन की खूब नकल और मजाक करते रहे हैं।
टास्क के दौरान रोहित ने मजाकिया अंदाज़ में प्रणीत से कहा—
“सलमान का, शाहरुख का और अजय का बदला लेगा तेरा शेट्टी।”
यह सुनकर सेट पर मौजूद सभी प्रतियोगी हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया।
कौन होगा इस बार घर से बाहर?
वीकएंड का वार में हर सप्ताह एक प्रतियोगी घर से बाहर होता है।
इस बार गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, शहबाज, मालती चाहर, अशनूर, कुनिका सदानंद, फरहाना और प्रणीत मोरे नॉमिनेशन की रेस में हैं।
कौन बिग बॉस 19 के घर से बाहर होगा, इसका पता एपिसोड के अंत में चलेगा।





