बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले आलिया के साथ स्पॉट हुए रणबीर कपूर, स्टाइलिश लुक पर फैंस फिदा

अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह सुबह-सुबह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ कहीं घूमने निकले हैं। इस दौरान रणबीर और आलिया अलग लुक में नजर आए हैं। फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर फैंस का अभिवादन करते हुए बाहर निकलते हैं। वह अपनी गाड़ी की तरफ आते हैं। उन्होंने कैप लगाई हुई है और मूंछें रखी हुई है। उन्होंने अपने साथ बैग भी लिया हुआ है। उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं। उन्होंने सनग्लास लगाया हुआ है। दोनों गाड़ी में बैठते हैं। इसके बाद उनकी गाड़ी बारिश में आगे बढ़ जाती है।

फैंस कर रहे कमेंट
कई फैंस को बर्थडे बॉय रणबीर कपूर का लुक पसंद आया है। उन्होंने उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है ‘बर्थडे बॉय अच्छे लग रहे हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘रणबीर का यह लुक मुझे फिल्म ‘बर्फी’ वाले रोल की याद दिला रहा है।’ एक और यूजर ने रणबीर कपूर के लुक को परफेक्ट बताया है। कई दूसरे यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल और हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है।

रणबीर कपूर का काम
आपको बता दें कि आज ही के दिन 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘एनिमल (2023)’ में देखा गया था। जल्द ही वह ‘लव एंड वॉर (2016)’ का हिस्सा होंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म रामायण पार्ट 1 और रामायण पार्ट 2 का हिस्सा होंगे।

Related Articles

Back to top button