चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोप

हरिद्वार: हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़खानी के मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। महंत पर लुधियाना की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

बुधवार को पंजाब के लुधियाना से पुलिस की एक टीम श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो हो गई।

श्यामपुर पुलिस के मुताबिक, लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की। घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने पुष्टि की कि पंजाब पुलिस टीम गैर जमानती वारंट के साथ आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महंत को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button