कम खर्च में ठंडी हवा का इंतजाम: देसी जुगाड़ का लेवल देख सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Jugaad: कूड़ेदान से बना डाला कूलर, अनोखा आइडिया देखकर लोग रह गए हैरान
फीचर डेस्क। भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। सीमित संसाधनों में लोग ऐसे-ऐसे समाधान निकाल लेते हैं, जो बड़े-बड़े इंजीनियरों को भी हैरान कर दें। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने साधारण प्लास्टिक के कूड़ेदान को कूलर में बदल दिया।
वायरल वीडियो में हरे रंग के प्लास्टिक डस्टबिन को मॉडिफाई कर कूलर का रूप दिया गया है। शख्स ने कूड़ेदान के आगे और पीछे के हिस्से में बदलाव करते हुए सामने की ओर एक छोटा पंखा लगाया है, जो हवा को बाहर फेंकता है। वहीं पीछे की तरफ कूलिंग पैड और जाली फिट की गई है, जिससे पानी की मदद से हवा ठंडी होकर बाहर निकलती है।
कम लागत में तैयार किए गए इस देसी कूलर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। कई लोग इसे गर्मी से राहत पाने का सस्ता और उपयोगी उपाय बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसकी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देसी जुगाड़ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारतीयों की रचनात्मक सोच सीमित संसाधनों में भी अनोखे समाधान तलाश लेती है।





