समुद्र किनारे प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज़, बेटी मालती ने जलपरी बनकर जीता दिल

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी खुश लग रही हैं। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
प्रियंका की पोस्ट में क्या है?
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति की बाहों में हैं। कई दूसरी तस्वीरों में उनकी बेटी मालती खेलते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मालती एक महिला के पास बैठी हैं जो जल परी की तरह कपड़े पहने हुए है।
यूजर्स को पसंद आईं तस्वीरें
प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि वह परिवार के साथ डिज्नी पार्क में आई हैं। प्रियंका की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘बहुत अच्छी तस्वीरें हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘आपको आशीर्वाद मिला है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘खूबसूरत जोड़ा।’
अजगर के साथ शेयर की तस्वीरें
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने गले में अजगर को डाला हुआ था। अभिनेत्री ने अजगर को गले में डालकर हंसते हुए पोज दिए थे। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो अजगर के साथ थीं। यह तस्वीरें बताती हैं कि प्रियंका को अजगर के साथ तस्वीरें खिंचवाने का पुराना शौक रहा है।
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। प्रियंका निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘SSMB29’ में महेश बाबू के साथ काम कर रही हैं।





