‘झूठे मुकदमे में फंसाया..’, कासगंज जेल पहुंचने पर बोला उमर अंसारी, कड़ी सुरक्षा में किया गाजीपुर से शिफ्ट

कासगंज:माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की जेल बदल दी गई है। शासन से प्रशासनिक आधार पर उमर अंसारी को गाजीपुर जेल से कासगंज की पचलाना जेल भेजा गया है। शाम पांच बजे गाजीपुर जेल से कड़ी सुरक्षा में उमर अंसारी जिला जेल पहुंचा।

पुलिस वैन में बैठे उमर अंसारी ने कहा कि उन पर झूठे आरोप का मुकदमा दर्ज किया गया है। उमर अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति की बिक्री कर दी। इसी आरोप में वह गाजीपुर जेल में बंद था।

उमर अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक अब्बास अंसारी दो वर्ष तक यहां जिला जेल में निरुद्ध रहे। 21 मार्च को जमानत मिलने के बाद अब्बास को जिला जेल से रिहा किया गया था

Related Articles

Back to top button