नोरा फतेही ने शेयर किया सिजलिंग हॉट वीडियो, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

आज बुधवार को नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक हॉट एंड सिजलिंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
नोरा का पोस्ट
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड एंड हॉट वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इस वीडियो में नोरा रेड क्रॉप टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स में समंदर किनारे सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। नोरा का यह लुक फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस शानदार वीडियो के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा, ‘ओह मामा टेटेमा स्पॉटिफी चार्ट पर आगे बढ़ रहा है। धन्यवाद मेरे प्यारे… स्ट्रीमिंग करते रहो, उन्हें अपनी शक्ति दिखाओ।’
नोरा का सॉन्ग
नोरा फतेही और तंजानियाई कलाकार रेवनी ने अफ्रोबीट और देसी धुनों का मिश्रण करते हुए ‘ओह मामा टेटेमा” रिलीज किया है। बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने इस गाने को निर्देशित और और कोरियोग्राफ किया है। इस वीडियो में नोरा के जबरदस्त डांस मूव्स हैं। यह गाना नोरा के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह म्यूजिक वीडियो 10 अगस्त, 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।
फैंस के कमेंट्स
नोरा का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा, ‘बहुत सुन्दर वीडियो’, एक और फैन ने लिखा, ‘आप हमेशा अपने लुक से कमाल करती हैं’, एक और फैन ने लिखा, ‘मेरी पसंदीदा डांसर नोरा’, एक और फैन ने लिखा, ‘आप बहुत सुन्दर हैं’, एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत’, एक और फैन ने लिखा, ‘भगवान की सबसे सुंदर रचना।’
नोरा का करियर
नोरा फतेही कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं। नोरा ने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन डांस किया है। नोरा ने ‘दिलबर’ और ‘कमरिया’ जैसे लोकप्रिय गानों में अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता है।





