बादलों की आवाजाही व उमस वाली गर्मी बनी रहेगी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

कानपुर:शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही माहौल में नमी के कारण उमस बनी रहेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बनने का कारण हवाएं उस तरफ खिंच जा रही हैं। लेकिन बादल आएंगे और माहौल में उमस रहेगी। शनिवार-रविवार से उत्तर पश्चिमी हवाओं का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इससे जून के पहले सप्ताह में लू चलने का अनुमान है।

सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 40.7 डिग्री से 1.8 डिग्री कम रहा। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 27.1 से 0.7 डिग्री कम रहा है। सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 68 और दोपहर को 42 हो गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तापमान 40 के नीचे रहेगा। उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं के आने के बाद इसमें बढ़ोत्तरी होगी।

डॉ. पांडेय ने बताया कि अरब सागर से हवाएं नमी लेर आ रही हैं। लेकिन चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी की तरफ खिंच रही हैं। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ भी आ गया है। लेकिन कानपुर परिक्षेत्र पर इसका असर आने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button