अभिनय नहीं निर्देशन में दिखेगा जेसन संजय का दम, फिल्मी सफर की हुई शुरुआत

Thalapathy Vijay के बेटे Jason Sanjay इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। जेसन संजय फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक कदम रख रहे हैं। यह फिल्म Lyca Productions के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसमें Sundeep Kishan अहम भूमिका में नजर आएंगे।
जेसन संजय को इंडस्ट्री में मौका उनके पिता या दादा ने नहीं, बल्कि लाइका प्रोडक्शंस ने दिया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच इसे लेकर उत्साह बना हुआ है।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों राजनीति और फिल्मों दोनों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब उनके बेटे जेसन संजय भी निर्देशन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
बतौर निर्देशक जेसन संजय की यह पहली फिल्म होगी और फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर की शुरुआत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।





