उत्तराखंड के गढ़वाल में पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा, करने जा रही ये काम

उत्तराखंड के गढ़वाल में पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा, मिशन 2022 को लेकर अब कुमाऊं में सक्रियता से कार्य करेगी। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 व 16 नवंबर को कुमाऊं के दौरे पर आ रहे हैं।

इस दौरान वह चुनावी जनसभा के साथ ही चुनाव को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि कुमाऊं में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चुनावी मोड में लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय किया गया है।

कुमाऊं के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से ही राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जनसभा को संबोधित किया था। इसी क्रम में अब कुमाऊं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिन का कार्यक्रम तय किया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ह्यहिन्दुस्तानह्ण को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को अल्मोड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें चुनावी तैयारियों को लेकर बनी पार्टी की नीतियों को लागू करने पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

16 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी को सौंपी गई है। कौशिक ने बताया कि पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर गढ़वाल में पीएम मोदी, अमित शाह तक के कार्यक्रम हो चुके हैं। अब पार्टी का फोकस कुमाऊं पर है।

कुमाऊं में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से चुनावी मोड में लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय किया गया है। वह अल्मोड़ा व रुद्रपुर में चुनावी सभाओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button