‘लज्जा’ और ‘दिल से’ जैसी फिल्मों में निभाई दमदार भूमिका, राजनीतिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक

90 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ से की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने कई जबरदस्त बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘खामोशी’ और ‘मन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आज 16 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर जानिए मनीषा कोइराला के दमदार किरदारों के बारे में।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पोती हैं मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में हुआ था। अभिनेत्री के दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं। इसके अलावा पिता प्रकाश कोइराला भी नेपाल की राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे। वहीं, उनकी मां सीता कोइराला एक गृहणी हैं। इतने संपन्न परिवार के बावजूद अभिनेत्री के अंदर एक्टिंग का जुनून दौड़ रहा था, जिस वजह से एक्ट्रेस ने पढ़ाई के बाद मुंबई जाने का मन बनाया।

अभिनय की दुनिया में रखा कदम

मनीषा कोइराला ने 1989 में नेपाली फिल्म ‘फेरी भेटुला’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआती की। इसके बाद एक्ट्रेस ने 1991 में सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘सौदागर’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिर क्या अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और कई शानदार हिंदी फिल्मोंं में काम किया।

1942 अ लव स्टोरी

साल 1994 में विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में ‘1942 अ लव स्टोरी’ फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में मनीषा कोइराला के अलावा अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसमें एक्ट्रेस ने राजेश्वरी की भूमिका निभाई थी, तो अनिल कपूर ने नरेंद्र की। यह फिल्म 1942 के समय की लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें शानदार अभिनय के लिए मनीषा कोइराल को फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

बॉम्बे

मणिरत्नम के निर्देशन में साल 1995 मे ‘बॉम्बे’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग धर्मों के प्रेमी पर आधारित थी, जो शादी करने के लिए मुंबई भाग जाते हैं। इसी दौरान उन्हें मुंबई में सांप्रदायिक दंगों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में मनीषा कोइराला (शैला बानो) और अरविंद स्वामी (शेखर नारायण) मुख्य भूमिका में हैं।

खामोशी
सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर अभिनीत ‘खोमोशी’ फिल्म एक्ट्रेस के करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था, जो 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनीषा ने जहां एनी का किरदार निभाया था, तो वहीं सलमान ने राज का। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, गानों ने भी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था।

Related Articles

Back to top button