अयोध्या के राम मंदिर परिसर में गणपति पूजन का आयोजन, सुरक्षा दीवार का भी हुआ श्रीगणेश

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर विशेष आयोजन हुआ। नवनिर्मित गणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश का विधिवत पूजन किया गया। नवनिर्मित मंदिर में पहली गणेश चतुर्थी है जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।
इसी पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आज ही लगभग चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ।
पूजन-अनुष्ठान और दीवार निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, निर्माण एजेंसियों से जुड़े अधिकारी और कई गणमान्य मौजूद थे।





