दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से चार लोग घायल

बी-टाउन में इन दिनों रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया पर पहले विजय के सजे हुए घर और वेडिंग कार्ड की झलक वायरल हुई थी, वहीं अब उनके प्रीमियम वेडिंग इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि पारंपरिक कार्ड की जगह कपल ने खास गिफ्ट बॉक्स के जरिए निमंत्रण भेजा है। इस बॉक्स में रश्मिका के ‘नेशनल क्रश’ टाइटल से प्रेरित परफ्यूम, हैंड-फुट क्रीम, विजय के कपड़ों के ब्रांड से जुड़ी रॉडी टी-शर्ट, काजू और मिठाई शामिल हैं।
वायरल जानकारी के अनुसार दोनों 26 फरवरी को शादी कर सकते हैं, जबकि 4 मार्च को रिसेप्शन होने की बात कही जा रही है। समारोह को निजी रखने और नो-मोबाइल पॉलिसी लागू करने की भी चर्चा है। हालांकि, अब तक कपल या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।





