बाढ़ जैसे हालात, आबादी में घुसा गंगा का पानी, सुरक्षित स्थानों पर गए परिवार, फसल जलमग्न, चारा नष्ट

अलीगढ़:  दादों के सांकरा में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं, पानी आबादी में घुस गया है। कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है, मवेशियों का चारा नष्ट हो गया है। एसडीएम ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

गांव बबरोतिया में जल मग्न हुई फसलें

गंगा का जलस्तर 10 अगस्त की शाम तक 3.05 लाख क्यूसेक पर ही बना हुआ है। हालांकि गांव सांकरा, दीनापुर, टोडरपुर, हमीदपुर, बबरौतिया, सीसई, गहतोली, रुस्तम नगर, आलिया नगला, किसतौली, सीकरी, नवीपुर और हारनपुर कला आदि गांवों में मवेशियों के तबेलों में पानी भर चुका है और गांव की गलियों में भी पानी घुसने लगा है। गंगा की तरफ बोई गई फसल और मवेशियों का चारा पूरी तरह डूब गया है।
गंगा का पानी लगातार घट रहा है, बाढ़ जैसे हालत नहीं हैं। गोताखोर सहित सभी बाढ़ इंतजाम के प्रबंध दुरुस्त कर दिए गए हैं। जलस्तर पर निगरानी की जा रही है।-सुमित सिंह एसडीएम अतरौली

गंगा का जलस्तर अभी स्थिर है। महिला गंगा में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से बही है। गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व विभाग की टीमें तैनात है। सोमवार से प्रभावित क्षेत्रों में खाने के पैकेट और जरूरी सामान पहुंचाया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन की स्थानीय इकाई को भी अलर्ट कर दिया गया है।-प्रमोद कुमार एडीएम (वित्त एवं राजस्व)

घरों में पानी भरने पर सुरक्षित स्थानों पर गए
गांव बबरोतिया निवासी राकेश ने बताया मुकुट सिंह के घर के पास पानी आने के कारण वह परिवार सहित अपने भाई के घर रहने लगा है। सांकरा के महावीर, मोहन लाल, बनवारी, जसवीर, कल्लू, पीतांबर आदि के घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण वह दूसरे स्थान पर रहने चले लगे हैंं।

Related Articles

Back to top button