OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, इस सप्ताह रिलीज होंगी ये नई फिल्में और वेब सीरीज; देखें पूरी लिस्ट

अगस्त के पहले सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर डोज तैयार है। इस हफ्ते एक्शन, ड्रामा, रोमांस, क्राइम और रियलिटी शो से जुड़ी कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं।
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
उयिर
तमिल क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘उयिर’ 4 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अतुल्या चंद्रा अभिनीत यह फिल्म एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर की जांच पर आधारित कहानी दिखाती है।
ऑपरेशन सफेद सागर
1999 के करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक अभियान पर आधारित वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज 3
लोकप्रिय अमेरिकी टीन ड्रामा ‘माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज’ का तीसरा सीजन 6 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस सीजन के सभी 10 एपिसोड एक साथ उपलब्ध होंगे।
स्टर्लिंग पॉइंट
अमेरिकी ड्रामा सीरीज ‘स्टर्लिंग पॉइंट’ 5 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह 17 वर्षीय एनी जैकबसन की जिंदगी पर आधारित कहानी है।
MTV Hustle 5
रैप और हिप-हॉप रियलिटी शो ‘MTV Hustle’ का नया सीजन 8 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। इस बार भी रैपर बादशाह शो में ‘रैप सुप्रीमो’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।





