उत्तराखंड में कांग्रेस करने जा रही ये काम , महिलाओं के लिए…

कांग्रेस में यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी महिलाओं ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए टिकट की डिमांड रखी है। महिला कांग्रेस ने 40 फीसदी टिकट देने की मांग मुखर हो गई। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस बाबत मांगपत्र दिया।

कहा कि महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी दी जानी चाहिए। महिला सशक्तिकरण कांग्रेस की प्राथमिकता रहा है। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ने से महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। इससे समाज, प्रदेश और देश का विकास भी होगा। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस निसंदेह महिला कार्यकर्ताओं को भागीदारी देगा। जहां जहां भी महिला नेता चुनाव के लिहाज से सशक्त स्थिति में हैं वो आवेदन करेंगे।

सभी प्रत्याशियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि वर्तमान में राज्य में 70 विधानसभा सीटें है। 40 फीसदी के हिसाब से महिलाएं 28 सीटों पर दावा कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री अनुराधा तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकला नेगी, महानगर उपाध्यक्ष रामप्यारी, प्रतिमा आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button