CM योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे: सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम राजकीय विमान से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस पहुंचा, जहां वे मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद हैं।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।
CM की सुरक्षा के लिए 1200 पुलिसकर्मी तैनात
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर बरेली पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
- 1200 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए
- संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात
- सर्किट हाउस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को IVRI ऑडिटोरियम में फोर्स को ब्रीफ कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि VVIP ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बरेली में ट्रैफिक प्लान बदला, कई रूट डायवर्ट
सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है।
पुराना बस अड्डा देर रात तक बंद रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन सेटेलाइट बस स्टैंड से होगा।
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की:
- दिल्ली–रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे
- झुमका तिराहा – बड़ा बाइपास – बिलवा – फरीदपुर – फतेहगंज ईस्ट होते हुए भारी वाहन बदायूं या लखनऊ की ओर भेजे जाएंगे
- नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड से आने वाले भारी वाहन भी डायवर्ट किए गए
- रोडवेज बसें नए निर्देशानुसार सेटेलाइट बस स्टैंड से चलेंगी
शहर में कई मार्गों पर बैरिकेडिंग और पुलिस तैनात की गई है, ताकि यातायात सुचारू रहे।





