चीन ने BRICS मंच से साधा वैश्विक संतुलन, वांग यी बोले- साझेदारों के साथ मजबूत सहयोग जरूरी

नई दिल्ली में 14-15 मई को आयोजित ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद चीन की ओर से भारत की खुलकर सराहना की गई है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने बैठक को सफल बताते हुए भारत को बधाई दी और कहा कि बदलते वैश्विक हालात के बीच ब्रिक्स देशों ने कई अहम मुद्दों पर गहन और सकारात्मक चर्चा की।
विदेश मंत्री वांग यी की अनुपस्थिति में चीन का प्रतिनिधित्व कर रहे शू फेइहोंग ने कहा कि चीन सभी सदस्य देशों के साथ एकजुटता और सहयोग को और मजबूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग और संवाद बेहद महत्वपूर्ण है।
चीनी राजदूत ने कहा कि बैठक के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर रचनात्मक बातचीत हुई। उन्होंने भारत की मेजबानी की भी सराहना की और कहा कि नई दिल्ली में आयोजित यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।





