टक्कर के बाद अफरा-तफरी, डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार

किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे के काली डूंगरी क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टिकावड़ा गांव निवासी नारायण बागरिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। मृतक का शव राजकीय वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अस्पताल पहुंचने पर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





