हरियाणा से बिहार तक NIA की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी केस में 22 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने हरियाणा से लेकर बिहार तक 22 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई हथियारों की अवैध तस्करी से जुड़े मामले में की जा रही है।
पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, एनआईए उस नेटवर्क की जांच कर रही है जिसके जरिए उत्तर प्रदेश से बिहार के कई जिलों में अवैध हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। एजेंसी को शक है कि यह तस्करी संगठित गैंगों द्वारा संचालित की जा रही है। तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की संभावना जताई गई है।
एनआईए की यह कार्रवाई देशभर में हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए चल रही व्यापक जांच का हिस्सा है।





