BBOSE जून 2026 परीक्षा अपडेट, 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए नई तारीखों का एलान

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) जून 2026 सत्र की 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपरिहार्य कारणों से कुछ विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने छात्रों को संशोधित डेटशीट के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी है।

10वीं की संशोधित परीक्षा तिथियां

  • विज्ञान (216): 11 अगस्त 2026 (पहली पाली)
  • ड्राइंग (223): 11 अगस्त 2026 (दूसरी पाली)
  • हिंदी (201): 12 अगस्त 2026 (पहली पाली)
  • भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222): 12 अगस्त 2026 (दूसरी पाली)

12वीं की संशोधित परीक्षा तिथियां

  • हिंदी (301): 17 अगस्त 2026 (पहली पाली)
  • अंग्रेजी (302): 17 अगस्त 2026 (दूसरी पाली)
  • भूगोल (315): 18 अगस्त 2026 (पहली पाली)
  • इतिहास (314): 18 अगस्त 2026 (दूसरी पाली)

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय पहले की तरह ही रहेगा। थ्योरी परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक संशोधित डेटशीट के अनुसार ही परीक्षा में शामिल हों।

Related Articles

Back to top button