हर पीढ़ी के दिलों पर राज करते अमिताभ: शोले से ब्रह्मास्त्र तक का सफर खास

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हर दौर में बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने कई किरदारों से ट्रेंड सेट किया है। कई बार उनके हिसाब से फिल्में लिखी तक गईं हैं। जैसे-जैसे अमिताभ की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे उन्होंने अपने किरादर बदले। अमिताभ के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि उनकी कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा यादगार रही हैं।

शोले

साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ मील का पत्थर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो मनमौजी रहता है। बाद में वह एक बड़े मकसद पर काम करता है। वह धर्मेंद्र के साथ मिलकर अपराधी गब्बर को सबक सिखाते हैं। फिल्म में उनके किरदार की सबसे यादगार बात यह रही कि उनके पास जो सिक्का होता है, उसमें दोनों तरफ एक ही निशान होता है। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र भी थे।

जंजीर

साल 1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर’ को अपनी अलग कहानी के लिए याद किया जाता है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसके माता-पिता की हत्या कर दी जाती है। फिर वह बड़ा होकर जासूस बनता है। कहानी तब बिगड़ती है जब हिंसा में कई मासूम बच्चों की मौत हो जाती है। इस फिल्म में जया बच्चन और पराण ने भी अभिनय किया था।

दीवार

साल 1975 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ की आज भी खूब तारीफ होती है। इस फिल्म में अमिताभ ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो अतीत से परेशान होकर अपराध का रास्ता पकड़ लेता है। हालांकि उनका छोटा भाई पुलिस अफसर बन जाता है। एक वक्त ऐसा आता है, जब दोनों का आपस में टकराव होता है। यह फिल्म अनोखी कहानी के लिए आज भी याद की जाती है।

डॉन

साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ में अमिताभ बच्चन ने एक ताकतवर गैंगस्टर का किरदार निभाया था। हिंदी सिनेमा में शायद यह पहली बार था जब फिल्म में एक अपराधी को हीरो की तरह दिखाया गया था। इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि फरहान अख्तर ने इसका रीमेक बनाया। ये फिल्में ‘डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006)’ और ‘डॉन 2 (2011)’ हैं।

Related Articles

Back to top button